फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Examination will start in degree colleges from today, preparation complete

डिग्री कालेजों में आज से शुरू होगी परीक्षा, तैयारी पूरी

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Examination will start in degree colleges from today, preparation complete
डिग्री कॉलेजों में आज से शुरू होगी परीक्षा, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी व पीजी की परीक्षाएं (बृहस्पतिवार) आज से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन परीक्षा संबंधी तैयारियों में जुटा रहा। पहले दिन तीसरी व चौथी पाली में परीक्षा होगी। पहली दो पाली में परीक्षा नहीं है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को शहर के आरके डिग्री कॉलेज और वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा होगी। वीवी डिग्री कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक कपिल गर्ग ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयार पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर सीटिंग प्लान कर दिया गया है। परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली व दूसरी पाली में परीक्षा नहीं है। तीसरी पाली में 125 और चौथी पाली में 50 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा से पूर्व प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। परीक्षार्थी के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। एक कक्ष में करीब 25 परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की गई है। आरके डिग्री कॉलेज के मुख्य लिपिक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली व दूसरी पाली में कोई परीक्षा नहीं है। तीसरी पाली में 481 और चौथी पाली में 300 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed