फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Examination of 102 patients in eye camp

नेत्र जांच शिविर में 102 मरीजों की जांच

Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Examination of 102 patients in eye camp
शामली। लायंस क्लब शामली की ओर से 21वां नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 102 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने 47 मरीजों को चयन करके बस से लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद में ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित शिविर में डॉ. सपन गर्ग ने मरीजों की जांच की। 79 लोगों की बीपी और 65 लोगों की शुगर की जांच भी की गई। शिविर सरोज गर्ग और नरेश चंद गर्ग की स्मृति में आयोजित किया गया। ईश्वर पाल ने शिविर का शुुभारंभ किया गया। क्लब अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव मुकेश गर्ग, घनश्याम दास, खुशीराम, रामफल, रणधीर सिंह, क्लब सहायक कमल जैन का सहयोग रहा। अगला कैंप 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से भैंसवाल रोड लाला गंगाशरण लायंस आई हास्पिटल में लगेगा।
विज्ञापन

138 मरीजों को चश्मे का वितरण किया
शामली। लोकसेवा स्वास्थ्य समिति की ओर से 44वें निशुल्क चश्मे वितरण शिविर में 138 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ एडीएम संतोष कुमार सिंह समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। शिविर में डॉ. उमंग अग्रवाल ने कंप्यूटर मशीन से 198 मरीजों की जांच की। 138 जरूरतमंदों को चश्मे वितरण किए गए। 24 मोतियाबिंद ऑपरेशन का चयन किया गया। शिविर में संस्था के संजय कुमार त्यागी, महेश शर्मा, अमित गोयल, संगीत गोयल, नरेंद्र, नबील उस्मान, दीपक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed