फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everything remained closed except medical store in Kairana

कैराना में मेडिकल स्टोर छोड़ सबकुछ रहा बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Everything remained closed except medical store in Kairana
कैराना में कांधला रोड पर कर्फयू के दौरान तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
कैराना में मेडिकल स्टोर छोड़ सबकुछ रहा बंद
विज्ञापन

कैराना। कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिए पीएम द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान क्षेत्र पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान मेडिकल स्टोरों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। लोग घरों से बाहर नहीं आए।
कस्बे में करीब चार मेडिकल स्टोर ही खुले थे, जिन पर कुछ युवक मास्क व दवा खरीद रहे थे। इसके अलावा पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अलावा कांधला व झिंझाना मार्ग पूरी तरह सुनसान रहा। गांव के लिंक मार्ग भी सुनसान थे। इक्का दुक्का बाइकें ही चल रही थी। पूरे दिन लोग अपने घरों में परिवार के संग बैठ कर बैडमिंटन, कैरम, लूडो आदि खेलते रहे। इसके अलावा टीवी पर कोरोना वायरस को लेकर जानकारी लेते रहे। शाम तक कस्बे के बाजार सुनसान पड़े थे। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने कैराना पहुंचकर बाजारों का भ्रमण कर जायजा लिया। कुछ युवक घर से बाहर नजर आए तो उन्हें घर में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

कुछ मोहल्लों में घर के बाहर बैठे मिले लोग
कैराना। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने को जनता कर्फ्यू के दौरान इमामबाडा, अफगानान, खुरगान रोड, ईदगाह, बिसातियान, छड़ियान आदि बस्तियों में युवकों के झुंड घरों के बाहर बैठकर आपस में बातचीत करते रहे। इसके अलावा सुबह दरबार कला व रेतावाला में चाय, पान, बीड़ी सिगरेट आदि की दो-तीन दुकानें खुली थी, जिन्हेे कुछ ही देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कराया।

कैराना  में फोकिंग करता नगर पालिका कर्मचारी

कैराना में फोकिंग करता नगर पालिका कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

कैराना में कर्फयू के दौरान पहुचे डीएम एसपी

कैराना में कर्फयू के दौरान पहुचे डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed