{"_id":"5e9c7df88ebc3e76b0067ae0","slug":"everyone-who-follows-the-lockdown-is-a-corona-warrior-shamli-news-mrt4783907178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन करने वाला हर इंसान कोरोना योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन करने वाला हर इंसान कोरोना योद्धा
विज्ञापन

शामली/कैराना। जनपद में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने ऑडियो क्लिप जारी की है। इससे लॉकडाउन का पालन करने की अपील के साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
रविवार को जनपद के शहर और कस्बों में थाना पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा एसपी की ऑडियो क्लिप का एनाउंसमेंट कर जनता को लॉकडाउन का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। एसपी ने कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस बीमारी से अपना और अपनों का बचाव करें। घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने वाला हर इंसान कोरोना का योद्धा है। एसपी ने बाजार में एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। कहा कि एक दूसरे के संपर्क में आने पर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता है। सार्वजनिक स्थानों पर निकलते समय मुंह पर मास्क या कपड़े से ढककर रखें। उधर, कैराना कस्बे में रविवार सुबह चार स्थानों पर लगे पीए सिस्टम (पब्लिक एनाउंस सिस्टम) द्वारा एसपी ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करने की अपील की। रविवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पैदल कस्बे में घूमकर लोगों से मास्क पहनने की अपील की।