फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every woman should be respected from home, get the right to equality

घर-घर हो नारी सम्मान, मिले समानता का अधिकार

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Every woman should be respected from home, get the right to equality
घर-घर हो नारी सम्मान, मिले समानता का अधिकार
विज्ञापन

शामली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय कांधला पर मीना मंच के द्वारा मिशन शक्ति नवरात्रे स्पेशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक बालिका राजीव देशवाल, जिला समन्वयक समुदाय अमित चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला डा. विजेंद्र बालियान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक राजीव देशवाल ने ने कहा कि घर-घर में नारी का सम्मान होना चाहिए। समाज में नारी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। डा. विजेंद्र बालियान ने शिक्षक संकुल टीम को ब्लॉक कांधला को प्रेरक ब्लॉक बनाने हेतु संकल्पित किया। इस अवसर पर आकर्षक बड़ी रंगोली बनाई गई। रंगोली टीम में नीरू नैन, प्रीति चौधरी, सपना चौधरी, मिंटो चौधरी, रेनू लता, प्रिया बालियान, सीमा रानी, नवीन कुमार व अरुण धामा का सहयोग रहा। इस अवसर पर अजय पंवार, पंकज कुमार, अमित कुमार, गीता पंवार आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. अनुज राठी ने किया।

उधर, वीवी पीजी कालेज शामली में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत लैंगिक समानता एवं महिला हेल्पलाइन के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। महिला सहायता सेल की संयोजिका डा. नीना छोकरा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानून और हेल्पलाइन की जानकारी दी। छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य वर्धक और पोषण के प्रति महिला सहायता सेल की सदस्य डा. बबली रानी ने जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डा. मंजू मगन, डा. छवि, पूजा राय और अंजलि सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed