{"_id":"682b819b38147a2f1900e7f7","slug":"every-minute-10-bike-riders-go-without-helmet-in-the-city-shamli-news-c-26-1-sal1002-142218-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में हर मिनट जा रहे बिना हेलमेट के 10 बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में हर मिनट जा रहे बिना हेलमेट के 10 बाइक सवार
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारा के सामने बिना हेलमेट जाता बाइक चालक। संवाद
शामली। शहर में 80 फीसदी लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। शहर के गुरुद्वारा तिराहे, धीमानपुरा फाटक, विजय चौक, अजंता चौक के सामने पड़ताल के दौरान हर मिनट में 10 बाइक सवार बिना हेलमेट के जाते नजर आए।
यह सभी चौराहे व्यस्त इलाकों में हैं। यहां पर पुलिस पिकेट के साथ ही ट्रैफिक पुलिस लगी भी लगी रहती है। इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन होते नहीं दिख रहा है। शहर में प्रतिदिन दिन ऐसे ही बाइक सवारों की संख्या हजारों में है, जो बिना हेलमेट के ड्राइव करते हैं। कई बार सवार तो परिवार को बैठाने के बाद भी हेलमेट नहीं लगाते हैं। जबकि सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा ऐसे ही बाइक सवार होते हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
यातायात सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाता है। लोगों को जागरूक भी किया जाता है, लेकिन अभियान खत्म होने के बाद फिर से हालात पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं। अभियान पूरा होने के बाद यातायात पुलिस भी सुस्त पड़ जाती है। हाल वह होता है कि सामने से बिना हेलमेट वाले मोटरसाइकिल सवार निकल जाते हैं, उन्हें टोका भी नहीं जाता है।
विज्ञापन
- शहर में इस तरह का रहा नजारा
स्थान गुरुद्वारा तिराहा समय 12.15 बजे
शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर समय 12 बजकर 15 मिनट पर एक बाइक पर तीन सवारी बैठक जाते नजर आए, चालक ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। जबकि गुुरुद्वारा तिराहे पर हर समय यातायात पुलिस की तैनाती रहती है।
- स्थान धीमानपुरा तिराहा, समय 12.18 बजे
शहर के धीमानपुरा फाटक पर 12 बजकर 18 मिनट पर बाइक सवार और एक स्कूटी चालक बिना हेलमेट के ही निकलते नजर आए। यह मुख्य मार्ग पर यहां से एक मिनट में लगभग 15 से 20 बाइक व स्कूटी चालक बिना हेलमेट के ही गुजरते है, जबकि यहां भी हर समय यातायात पुलिस तैनात रहती है।
- स्थान : वर्मा मार्केट हनुमान रोड तिराहा
बुलेट पर सवार दो युवक बिना हेलमेट के जाते हुए नजर आए। इसके अलावा बाइक सवार युवक, महिला व दो बच्चे जाते हुए दिखाई दिए। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
-- इन्होंने कहा
यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही बिना हेलमेट व सीट बेल्ट और तीन सवारियों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। - लाल विराट भारद्वाज, प्रभारी यातायात पुलिस