फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even on the day of Dhanteras, the ground remained empty, no bags were made

धनतेरस के दिन भी मैदान रहा खाली, नहीं लगी ठेलियां

Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even on the day of Dhanteras, the ground remained empty, no bags were made
शामली। प्रशासन ने धनतेरस और दीपावली पर शहर में लगने वाले जाम के समाधान के लिए सड़क किनारे लगने वाली ठेलियों और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के लिए वीवी इंटर कालेज रोड पर मैदान का चयन किया गया था, लेकिन ठेली वालों को प्रशासन का यह निर्णय रास नहीं आया। इसके चलते धनतेरस के दिन भी मैदान सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन

फल विक्रेता सुभाष सिंह ने बताया कि उन्हें मैदान में ठेली लगाने पर एतराज नहीं है, लेकिन समस्या इस बात की है कि पक्की दुकानें मुख्य मार्ग पर रहने के कारण उनकी बिक्री नहीं हो पाएगी। त्योहार का समय है अगर बिक्री कम होगी तो परेशानी होगी। मोहसिन ने बताया कि सड़क किनारे ठेली लगाने से आते जाते लोग फल और सब्जी खरीदते है। मैदान में ठेली लगाने से उनकी बिक्री होगी या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मैदान में ठेली लगवाने का उद्देश्य सिर्फ त्योहार पर जाम न लगे और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। भले ही मैदान में ठेली न लग रही हो, लेकिन इतना जरूर हुआ है कि ठेलियां सड़क किनारे बहुत कम दिखाई दे रही है। जो लगी है वे सड़क से बहुत पीछे है। या कुछ ने ठेली के स्थान पर किसी दुकान के चबूतरे पर फल और सब्जी रख ली है। अगर जाम की समस्या बनती है तो मैदान का वैकल्पिक तौर पर इस्तेेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed