फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after ten days the committee could not complete the investigation

Shamli News: दस दिन बाद भी कमेटी नहीं कर सकी जांच पूरी

Sat, 17 Aug 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Even after ten days the committee could not complete the investigation
शामली। विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में बिना टेंडर और कुटेशन के कार्य कराने के मामले में गठित कमेटी की जांच दस दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। डीपीआरओ ने जल्द जांच रिपोर्ट देने को कहा है। कहा कि गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चार साल पहले कोरोना काल के दौरान विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में 94 विकास कार्य कराए गए थे। सभी विकास कार्याें में टेंडर व कुटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा कराई गई तो विकासखंड कैराना व कांधला में 204 कार्यों के लिए मैसर्स उषा कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब चार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी को मामले की जांच सौंपी गई थी। मगर जांच को दस से अधिक दिन हो चुके हैं अभी तक रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं सौंपी गई है। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल का कहना है कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि घोटाला यदि सामने आता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन





-इन ग्राम पंचायतों में हुए थे कार्य



टिटौली में एक, ऐरटी में एक, रामड़ा में 15, मंडावर में 7, अकबरपुर में 1, गंदराऊ में 1, मुहम्मदपुर राई में 10, ऊंचागांव में 26, नंगला राई में 1, इस्सोपुर खुरगान में 3, भूरा में 19, बराला में 2, बुच्चाखेड़ी में 3, कैराना देहात में 1, जंधेड़ी में 1 व मलकपुर में दो आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed