{"_id":"68a6261cc1442e823603af91","slug":"even-after-five-days-no-clue-has-been-found-about-the-miscreants-who-stole-lakhs-of-rupees-from-shiv-temple-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147970-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिव मंदिर से लाखों की चोरी में पांच दिन बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिव मंदिर से लाखों की चोरी में पांच दिन बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
- लव्वा दाउदपुर में हुई थी आठ लाख की चोरी, पुलिस टीमें जांच में जुटी
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। झिंझाना थाने की चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों को तलाश करने में जुटी है।
गांव लव्वा दाउदपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में बने कमरे में रखी अलमारी से शुक्रवार रात को चार बदमाशों ने घुसकर ढाई लाख रुपये नकद, साढ़े पांच तोले के सोने के कुंडल और पांच तोले चांदी समेत आठ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया था। पुजारी राजनाथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुजारी का कहना था कि रात में करीब दो बजे उन्हें कमरे से आवाज आई तो वे कमरे से बाहर निकले। उन्होंने चार लोगों को भागते हुए देखा, जिनमें दो खाकी वर्दी पहने हुए थे।
राजनाथ की तरफ से झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पांच दिन बाद भी पुलिस चोरी करने वालों का सुराग नहीं तलाश पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। इसके अलावा सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।