{"_id":"5ebd83018ebc3e904602234e","slug":"evaluation-of-12698-answer-sheets-on-the-third-day-shamli-news-mrt481805197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 12698 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के आरके इंटर कालेज में परीक्षकों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 12698 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई। उपनियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 351 परीक्षक उपस्थित रहे। हाईस्कूल की 7420 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक हाईस्कूल की 27001 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। इंटर की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 5278 है । अब तक इंटर की 18149 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। कुल मिलाकर अब तक 45150 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ है जो कुुल उत्तर पुस्तिकाओं का 37 प्रतिशत है । मूल्यांकन कार्य कर रहे सभी परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजर और साबुन से हाथ साफ कराने की व्यवस्था की गई है। सभी को दो गज की दूरी पर बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। सभी परीक्षक अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर और आरोग्य सेतु एप को डाउन लोड कराया गया है।
शामली के आरके इंटर कालेज में मूल्यांकन केन्द्र पर कॉपी जांच करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।