फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Esta vez la trituración de la caña de azúcar

इस बार गन्ने की ज्यादा हुई पेराई

Tue, 01 May 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 01 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Esta vez la trituración de la caña de azúcar
suger mill - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  गन्ने की बंपर पैदावार के चलते इस सीजन में शुगर मिलों में बीते वर्ष के मुकाबले 61 लाख क्विंटल ज्यादा गन्ने की पेराई हो चुकी है। सोमवार तक जिले की तीनों शुगर मिलों में तीन करोड़ 18 लाख 58 हजार क्विंटल की पेराई हो चुकी है। अभी तक 33 लाख 62 हजार क्विंटल  चीनी का उत्पादन हो चुका है। वहीं, शुगर मिलों की ओर से गन्ना पेराई बंद करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। शामली चीनी मिल 22 मई, ऊन मिल तीन मई और थानाभवन चीनी मिल में सात मई को गन्ना पेराई बंद हो जाएगी।  
विज्ञापन


 गन्ना पेेेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। चीनी मिलों के आंकड़ों  के मुताबिक थानाभवन चीनी मिल के 70 गन्ना खरीद केंद्रों में से 45 गन्ना खरीद केंद्र पूरी तरह बंद हो चुके हैं। 15 खरीद केंद्रों पर नोकेन की स्थिति बनी हुई है। थानाभवन मिल ने गत वर्ष  एक करोड़ 11 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। अपर दोआब शुगर मिल शामली के 44 गन्ना खरीद केंद्रों में से 15 पर खरीद बंद हो गई है। 12 गन्ना खरीद चल रहे हैं।
विज्ञापन


20 केंद्रों पर नोकेन की स्थिति बनी हुई है। गत वर्ष शामली चीनी मिल एक करोड़ दो लाख 82 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। इस पेेेराई सत्र में शामली मिल एक करोड़ 3 लाख 41 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। ऊन चीनी मिल अब तक 77 लाख 40 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है, जबकि गत वर्ष 44 लाख 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। चीनी मिल के 60 खरीद केंद्रों में से 51 केंद्र बंद हो चुके हैं। शेष नौ खरीद केंद्र चल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि जिले की तीनों चीनी मिलों ने अब तक तीन करोड़ 18 लाख 58 हजार क्विंटल की पेराई कर 33 लाख 62 हजार क्विंटल  चीनी उत्पादन किया है। जिले की सभी चीनी मिलों पर 15 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है।


उधर, मिलों की ओर से जारी नोटिस में शामली चीनी मिल 22 मई, ऊन मिल दो मई, थानाभवन चीनी मिल सात मई को किसानों का गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी।  सभी चीनी मिलें अवशेष गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी।   

जिले की चीनी मिलें      पेराई का आंकड़ा


शामली        103.41 लाख क्विंटल
थानाभवन        137.77 लाख क्विंटल
ऊन        77.41 लाख क्विंटल

 चीनी उत्पादन का आंकड़ा
शामली        11 लाख 9 हजार क्विंटल
थानाभवन        14 लाख  57 हजार क्विंटल
ऊन        आठ लाख  6 हजार क्विंटल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed