फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Environment getting polluted due to misuse of natural resources

प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग से दूषित हो रहा पर्यावरण

Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Environment getting polluted due to misuse of natural resources
गढ़ीपुख्ता। गांव मालैंडी में उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में पर्यावरण अभियांत्रिकी के असिस्टेंट प्रोफेसर मुजफ्फरनगर के गांव बुड़ीना कलां निवासी डॉ. कपिल शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ हरीश रौतेला के प्रयासों के हरेला पर्व भारत सहित विश्व के अनेकों देशों में भी मनाया जाने लगा है। उन्होंने समझाया कि हवा, पानी, मिट्टी, जंगल और जानवर जीवन के मूलभूत आधार हैं। मनुष्य ने लाभ के वशीभूत होकर प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर पर्यावरण को बहुत ज्यादा दूषित किया है।
विज्ञापन

सभ्यता फाउंडेशन के पुष्पेंद्र आर्य ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रति व्यक्ति एक पेड़ की जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भागेदारी सुनिश्चित करें। मौके पर ग्राम प्रधान के पति उत्तम कुमार जाखड़, धर्मेश, सोमदत शर्मा, जनेश्वर शर्मा, विनोद शर्मा, सुधीर मुखिया, मोहित शर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ, मनोज मुखिया विवेक चौधरी, अंकित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed