फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enumerated the benefits of coarse grains in the workshop

Shamli News: कार्यशाला में मोटे अनाज के लाभ गिनाए

Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Enumerated the benefits of coarse grains in the workshop
शामली। दो दिवसीय श्री अन्न मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन शहर के विवाह मंडप में हुआ, जिसमें अधिकारियों ने किसानों को मोटे अनाज का फायदा बताया। साथ ही मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम सीडीओ विनय कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीरेंद्र सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित कृषकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्री अन्न के बारे में जागरूक किया। प्रगतिशील कृषक राजीव शर्मा ग्राम पठानपुरा ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के अंतर को समझाया। औद्यानिक फसलों के उगाने की विधि, उसके देख-रेख पर भी प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने श्री अन्न मिलेट्स से बनने वाले व्यजनों के बारे में चर्चा की। कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि मोटे अनाज के अनेक फायदे हैं। मोटे अनाज की खेती करना आसान है। मोटे अनाजों के गुणों के कारण ही इन्हें स्मार्ट फूड और सुपरफूड कहा जाता है। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा श्री अन्न के सेवन से बीमारियों से निजात मिलती है। ब्लॉक प्रमुख जयदेव कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed