फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurship of the district is ringing in foreign countries: Tejendra Nirwal

विदेशों तक बज रहा है जिले की उद्यमिता का डंका: तेजेंद्र निर्वाल,

Sun, 25 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship of the district is ringing in foreign countries: Tejendra Nirwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल की अवधारणा के साथ तीन दिवसीय ओडीओपी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल ने सभी 25 स्टॉल का भ्रमण कर हस्तशिल्पियों के हुनर की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी और करियर व्हीलस के निदेशक आशीष जैन ने बताया गया कि जिले शामली का रिम धुरा उद्योग परंपरागत है। आधुनिक तकनीक से गुणवत्ता परक उत्पाद तैयार कर चीन जैसे देशों को कड़ी टक्कर दी जा रही है। कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी एवं समापन समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले उद्यमिता का डंका विदेशों तक है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। 27 और 28 सितंबर को स्कूलों में जनपद का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 28 सितंबर की शाम को बड़ा कवि सम्मेलन का आयोजन सिटी ग्रीन में किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संयोजक सहायक आयुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने किया। उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि एमएसएमई पुरस्कार की प्रथम श्रेणी से प्रधानमंत्री ने कैरियर व्हीलस प्राइवेट लिमिटेड और इशिका इंडस्ट्रीज को मुख्यमंत्री की ओर से स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने ओडीओपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, पीएमईजीपी के चार लाभार्थियों को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए 1.15 करोड़ की धनराशि के चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के 50 विविध ट्रेडों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। प्रदर्शनी में विशिष्ट उद्यमियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक आयुक्त उद्योग ईशिता मित्तल, सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार, सलीम अहमद, राजकुमार आदि के साथ ही आईआईए अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग, वामा के अध्यक्ष आशीष जैन और जिले के कई प्रमुख उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed