फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs said, harassment is being done in the name of bogus firms, no hearing is being done

Shamli News: उद्यमी बोले, बोगस फर्मों के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न, सुनवाई नहीं

Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs said, harassment is being done in the name of bogus firms, no hearing is being done
शामली में कैराना रोड पर कैरियर व्हील्स फैक्ट्री में जीएसटी विभाग के एडिश्नल कमिश्नर डीपी सि
शामली। जिलेभर में बोगस फर्माें के नाम पर उद्यमियों, व्यापारियों का जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी ही उत्पीड़न कर रहे हैं। छापे के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। जिससे उद्यमी परेशान हैं। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर ग्रेड वन धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ आयोजित बैठक में समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर मंडल के जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर ग्रेड वन शामली में करनाल रोड पर राज्य कर विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। इस मौके पर राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन विजय कुमार और डिप्टी कमिश्नर डॉ. लोमेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने जिले के टैक्स अधिवक्ताओं को पंजीयन बढ़ाने, बोगस फर्माें की दस दिन में जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा व्यापारी समय पर रिटर्न दाखिल करें। समय पर रिटर्न दाखिल न करने पर व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में पानीपत रोड पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में आईआईए और साईमा, लघु उद्योग भारती की ओर से संयुक्त कार्यक्रम में मंडल के जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर के समक्ष उद्यमियों ने समस्याएं रखीं। साईंमा एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा उद्यमियों व व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उद्यमियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापा मारकर रुपये वसूले जाते हैं। सचल दल के अधिकारियों द्वारा 36 से लेकर 54 प्रतिशत तक पेनल्टी विभाग द्वारा ली जाती है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन ने शामली में बोगस बिल खरीद के सर्वे के नाम पर उद्यमियों पर दबाव बनाकर जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की मांग उठाई। उद्यमियों ने कहा कि जिले से दूसरे प्रदेशों की माल की गाड़ियां प्रतिदिन बिना बिल के जा रहीं हैं, जिन पर रोक नहीं है। अतिरिक्त कमिश्नर ने कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा।

इस अवसर पर आईआईए के पूर्व चेयरमैन अशोक बंसल, आलोक जैन, आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग, विशाल गुप्ता, अमित जैन, अशोक मित्तल तुषार कुच्छल, अपूर्व जैन, मयंक जैन आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed