फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs got a fear-free environment: Suresh Rana

बेहतर कानून-व्यवस्था से उद्यमियों को मिला भयमुक्त माहौल: सुरेश राणा

Fri, 23 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs got a fear-free environment: Suresh Rana
शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी - फोटो : SHAMLI
सेवा पखवाड़ा तीन दिवसीय एक जिला एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेवा पखवाड़ा के तहत वोकल फॉर लोकल की अवधारणा के साथ तीन दिवसीय एक जिला एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन में किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सूबे में भयमुक्त माहौल मिल रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद में अभियान चलाया है। जहां का जो उद्योग है उसे बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर समाज के उत्थान के लिए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल का सपना साकार हो रहा है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के उद्यमी यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। पूरे देश में शामली के उत्पादों की चर्चा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जितनी भी विभागीय योजनाएं हैं उनको सरलता से साथ लोगों को समझाया जाए। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद में शामली का नाम उच्च स्तर पर है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, पीएमईजीपी के छह लाभार्थियों को स्वरोजगार योजना अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए एक करोड़ धनराशि के चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के 25 विविध ट्रेडों के लाभाथियों के प्रमाण पत्र, माटी कला बोर्ड के चार लाभार्थियों को टूल किट वितरित की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सहायक आयुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने किया। सहायक आयुक्त उद्योग ईशिता मित्तल, सहायक प्रबंधक रवींद्र कुमार, सलीम अहमद, राजकुमार आदि का सहयोग रहा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ब्लॉक प्रमुख थाना भवन, ब्लॉक प्रमुख ऊन, आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, वामा अध्यक्ष आशीष जैन, लघु उद्योग भारती और साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, उद्यमी, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

शामली में दिल्ली रोड स्थित  सिटी  ग्रीन में  जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी- फोटो : SHAMLI

शामली में दिल्ली रोड स्थित  सिटी  ग्रीन में  जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी- फोटो : SHAMLI

शामली में दिल्ली रोड स्थित  सिटी  ग्रीन में  जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में जिला उद्योग द्वारा लगाई ओडीओपी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed