फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs expressed displeasure over not solving the problems

समस्याओं का समाधान न होने पर उद्यमी एनएचएआई अफसरों पर हुए नाराज

Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs expressed displeasure over not solving the problems
- जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम के हस्तक्षेप पर उद्यमियों को मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में दिल्ली रोड पर औद्योगिक इकाई के सामने नाली से सड़क नीची बनाने और 50 मीटर सड़क निर्माण छोड़ने के मुद्दे पर उद्यमी एनएचएआई के अफसरों पर भड़क उठे। उद्यमियों का आरोप था कि वर्षों से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएम जसजीत कौर के दिल्ली रोड पर औद्योगिक इकाई से आगे आने-जाने के लिए रैंप बनाने के आश्वासन पर उद्यमी शांत हुए।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग ने कहा कि माल निर्यात के लिए पानीपत से भिजवाने के लिए खर्च सिर्फ पांच हजार रुपये और लोनी से 25 हजार खर्च आता है। शामली के उद्यमियों को पानीपत से माल बाहर भिजवाने की व्यवस्था कराई जाए। आईआईए के पूर्व चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि शामली आईटीआई में टर्नर की कोई व्यवस्था नहीं है। कैरियर व्हील से आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली रोड पर औद्योगिक इकाई के सामने सड़क को नाली से नीचा बनाने और 50 मीटर सड़क निर्माण छोड़ने का मुद्दा उठा। एनएचएआई के जेई मामले को स्पष्ट नहीं कर पाए। एनएचएआई के कंसलटेंट प्रेमशंकर शर्मा भी समझ नहीं पाए। उद्यमियों ने एनएचएआई के कंसलटेट प्रेमशंकर शर्मा और जेई के सामने नाराजगी जताई। डीएम द्वारा औद्योगिक इकाई के सामने रैंप बनाने के आश्वासन पर उद्यमी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत की। कंडेला-टपराना बाईपास की जद में आई औद्योगिक इकाई को कृषि भूमि का मुआवजा दिए जाने का मामला रखा। डीएम जसजीत कौर ने उद्यमी को अवगत कराया कि ज्यादा मुआवजा लेने के लिए उनके न्यायालय वाद दायर कर सकते हैं। सुनवाई के बाद ज्यादा मुआवजा दिए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में दमकल विभाग की स्थापना पर चर्चा हुई। जिला एक्सपोर्ट प्लान पर चर्चा हुई। बैठक में उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed