फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs begin receiving orders; industries to get relief.

Shamli News: उद्यमियों को मिलने लगे ऑर्डर, उद्योगों को मिलेगी राहत

Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs begin receiving orders; industries to get relief.
शामली। इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते ठप पड़े रिम धुरा, अगरबत्ती, माचिस समेत अन्य उत्पादों के निर्यात ऑर्डर अब फिर से मिलने शुरू हो गए हैं। इससे जिले के उद्यमियों में राहत की लहर है और उद्योगों के दोबारा पूरी क्षमता से संचालित होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

शामली जिले में 300 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इनमें रिम धुरा, गैस चूल्हा, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, पैकेजिंग और प्लास्टिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों का बड़े पैमाने पर अमेरिका, ब्राजील, जापान, चीन समेत कई देशों में निर्यात होता है। लेकिन पिछले ढाई माह के दौरान अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध के कारण करोड़ों रुपये के निर्यात ऑर्डर प्रभावित हो गए थे। कई ऑर्डर निरस्त कर दिए गए थे, जबकि कुछ लंबित पड़े थे।
विज्ञापन

विदेशों से आने वाले कच्चे माल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई थी। अब हालात सामान्य होने के साथ अमेरिका, ब्राजील, जापान और चीन से नए ऑर्डर मिलने लगे हैं। इनमें रिम, अगरबत्ती और माचिस के ऑर्डर प्रमुख हैं। नए ऑर्डर मिलने के बाद फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्यमियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य उत्पादों के लिए भी बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उद्योग पूरी तरह पटरी पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी आशीष जैन, आलोक जैन और अनुज गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ समय से विदेशों से ऑर्डर नहीं मिल रहे थे, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ था। अब नए ऑर्डर मिलने से राहत मिली है और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।


साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद जिले का आधे से ज्यादा निर्यात कारोबार प्रभावित हो गया था। अब विदेशी ऑर्डर मिलने शुरू होने से उद्योग जगत में सकारात्मक माहौल बना है और कारोबार के जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed