फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enthusiastically welcomed the new year

उत्साहपूर्वक हुआ नववर्ष 2021 का स्वागत

Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Enthusiastically welcomed the new year
शामली मौहल्ला सलेक विहार में केक काट कर नववर्ष की शुभकामनाएं देते एक्सीलेंट फिटनेस जिम के सदस्य - फोटो : SHAMLI
उत्साहपूर्वक किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

शामली। कोरोना के चलते लगाई गई बंदिशों के बावजूद नए साल का स्वागत उत्साहपूर्वक हुआ। रात में तो कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन साल के पहले दिन सरकारी कार्यालयों से लेकर धर्मस्थलों तक में पूजा-पाठ एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। कलक्ट्रेट में डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने नए साल का स्वागत किया।
डीएम जसजीत कौर जिलेवासियों से अपील की कि कोरोना के चलते नियमों का पालन किया जाए। नववर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, एसडीएम ऊन मणि अरोरा, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी आदि ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूजन कर नववर्ष मंगलमय होने की कामना की गई।
विज्ञापन

वृद्ध और कुष्ठ आश्रम में कराया गया भोजन
शामली। नववर्ष के पहले दिन डीएम और सीडीओ ने गो सरंक्षण केंद्र में बनत में गाय की पूजा की। वृद्घाश्रम व कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को अपने हाथों से भोजन कराया तथा फल वितरित किए। कुष्ठ आश्रम में कंबलों का वितरण किया गया। गो-संरक्षण केंद्र बनत में गायों की पूजा कर गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन कर कोरोना के खात्मे के लिए की गई प्रार्थना
शामली। जिले में कई स्थानों पर हवन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की गई। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अस्पताल रोड पर हवन किया। इस साल कोरोना के खात्मे तथा सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर महामंत्री कुलदीप, संजय अग्रवाल, मनोज, अमित, सुनील, योगेंद्र, अमित, योगेश, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
शामली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष देवराज मलिक, सोमेश मित्तल, उमेश गर्ग, महेशचंद गर्ग, मुकेश तेवतिया, संजीव कुमार, अनिल भार्गव, श्यामप्रसाद शास्त्री आदि ने पुराना बस स्टैंड पर हवन कर नववर्ष में कोरोना से खात्मे की प्रार्थना की गई। अग्रसेन पार्क पर टैक्सी चालक एसोसिएशन ने हवन किया।
एक्सीलेंट फिटनेस जिम सलेकचंद विहार केक काटकर नया साल मनाया गया। जिम सदस्य अरुण राणा, सन्नी के रूद्रपुर में हुई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उनका स्वागत किया गया। मौके पर ट्रेनर रवि भारद्वाज, अमित, डॉ आसिफ, नीरज पंडित, अभिषेक पारचा आदि रहे।

उधर, वैश्य महिला समाज की ओर से मोहल्ला पंसरियान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तंबोला गेम, म्यूजिकल चेयर व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष का धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अंजलि गर्ग, शालू गर्ग, डिंपल संगल, प्रियंका गर्ग, अनामिका गुऌप्ता, राधिका गर्ग आदि मौजूद रहीं।

शामली कलक्ट्रेट में अधिकारियो के साथ नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती डीएम जसजीत कौर

शामली कलक्ट्रेट में अधिकारियो के साथ नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed