फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enrollment will be done 100 percent, will empower girls

शत-शत प्रतिशत कराएंगे नामांकन, बालिकाओं को बनाएंगे सशक्त

Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Enrollment will be done 100 percent, will empower girls
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में चलने वाला यह अभियान अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके लिए शासन से गाइड लाइन जारी की गई है, जिसके अनुसार कार्य योजना तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए विद्यालय में न जाने वाली घुमंतू परिवार की बालिकाओं, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले, मजदूरी करने वाले, घर में काम करने वाले, कालीन, दरी बुनकर, घरेलू व कुटीर उद्योगों से जुड़े आदि परिवारों से घर-घर संपर्क कर बालिका शिक्षा के महत्व को समझाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एक मई से 19 मई तक बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ बाल अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षा की जानकारी दी जाएगी। 20 मई से 15 जून तक महिला प्रधानाध्यापिकाओं व अध्यापिकाओं का संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण ऑनलाइन कराया जाएगा। बालिकाओं को यू ट्यूब के माध्यम से सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का ऑनलाइन सत्र जारी होगा। 16 से 30 जून तक महिलाओं के संघर्ष की कहानियां, चित्र आदि की प्रदर्शनी से बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से निरोग कैसे रहे विषय पर गोष्ठी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से 31 जुलाई तक बाल संसद का गठन कर बाल सभा आयोजित करने, बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालयों में शासन की गाइड लाइन के अनुसार मिशन शक्ति के तहत कार्य योजना बनाकर 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed