फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enrollment since yesterday, 9002 pamphlets have been sold so far

कल से नामांकन, अब तक 9002 पर्चे बिके

Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Enrollment since yesterday, 9002 pamphlets have been sold so far
शामली/कैराना। जिले में तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 13 अप्रैल से नामांकन दाखिल होंगे। अब तक चारों पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 9002 नामांकन पत्रों की खरीद हो चुकी है। रविवार को भी 338 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन ब्लॉकों में होगा, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे। जनपद में 13 और 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल होने हैं। रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 70, ग्राम प्रधान के 62 और ग्राम पंचायत सदस्य के 199 नामांकन पत्रों की खरीद हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत पद के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक पांचों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2708, ग्राम प्रधान पद के 2985, ग्राम पंचायत सदस्य के 2936 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के 373 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत पद के लिए तीन, ग्राम प्रधान पद के नौ नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। 13 अप्रैल व 15 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed