फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enrollment in violation of code of conduct

नामांकन में आचार संहिता का उल्लंघन

Wed, 30 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 30 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Enrollment in violation of code of conduct
शामली। नामांकन प्रक्रिया में ही आचार संहिता का खुला उल्लंघन होता नजर आया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों के साथ  कलक्ट्रेट पहुंचे।  पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए कई बार लाठी तक चलानी पड़ी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव -2015 के प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक के एक से पांच वार्ड का चुनाव होना है। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र कलक्ट्रेट में जमा हुए। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था, इस कारण पांचों वार्डों के उम्मीदवारों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के साथ वार्ड पांच से मनोज राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ समर्थकों का जुलूस आया। वहीं, जिला पंचायत वार्ड चार से जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने अपनी भाभी शाजमा मलिक का नामांकन पत्र सैकड़ों समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड पांच से ही पिंकी पंवार सत्यम ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर खचाखच भर गया। कलक्ट्रेट के गेट पर वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि कुछ देर के लिए शामली - मुजफ्फरनगर मार्ग पर यातायात तक अवरुद्ध हो गया।


कलक्ट्रेट परिसर में लोगों की ज्यादा भीड़ होने पर वहां तैनात पुलिस और पीएसी के जवानों को  कई बार लाठी उठानी पड़ी। लाठियां फटकाकर भीड़ को तितर बितर किया। उधर, एडीएम भरत पांडेय ने बताया आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। नामांकन के दौरान भारी भीड़ लाने और वाहनों का काफिला लाने और नारेबाजी करने वालों की वीडियोग्राफी कराई। जिन प्रत्याशियों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, उन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed