फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enroll more and more, give quality education to children

अधिक से अधिक कराएं नामांकन, बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Mon, 04 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Enroll more and more, give quality education to children
शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ? - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन कराएं और उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय टपराना में स्कूल चलो अभियान का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं, उनको ज्यादा से ज्यादा संख्या में नामांकित कराना है। बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों के नामित किए गए नोडल अधिकारी इस अभियान को सफल बनाएं। जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, वहां पर प्रयास करते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूलों में नामांकित कराया जाए और ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मोहल्ला क्लास के माध्यम से अध्यापक डोर टू डोर जाकर बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास करें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को शिक्षा से जरूर जोड़ें, ताकि वे आगे चलकर हायर एजुकेशन प्राप्त कर अपने भविष्य को सुधार सकें। नामांकन में लगातार वृद्धि करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया और स्कूली बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बीडीओ प्रवीन कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अमित कुमार, बीडीओ ऊन विश्वास कुमार, सभी जिला समन्वयक, न्याय पंचायतों के शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
मोबाइल से बच्चों को दिखाया सीएम का लाइव प्रसारण
शामली। जिले के सभी 596 परिषदीय विद्यालयों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अधिकतर विद्यालयों में मोबाइल से बच्चों को प्रसारण दिखाया गया।
प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार शामली की प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा ने बताया कि मोबाइल से सीएम योगी के भाषण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक खेड़ीकरमू की प्रधानाध्यापिका सुमन ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण मोबाइल के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिले में करीब 80 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के प्रोजेक्टर पर दिखाने की व्यवस्था की गई थी। बाकी विद्यालयों में लैपटॉप, मोबाइल आदि से प्रसारण दिखा गया है।
स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज
कैराना। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में कार्यक्रम का सजीव लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को समझाया कि अब पढ़ाई में गरीबी बाधक नहीं है। प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक वस्तुएं जैसे पुस्तकें, वर्दी, स्वेटर, जूते व बेग आदि नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। विद्यालय में अब बच्चों के लिए बेहतरीन पुस्तकालय के साथ खेल का सामान भी उपलब्ध है। मिड-डे मील में बच्चों को ताजा और गर्म भोजन प्रतिदिन मिलता है। इतना ही नहीं समय-समय पर सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होता है। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों और उपस्थित व्यक्तियों को खीर खिलाई गई। ग्राम प्रधान आसमां और विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनीता से अनुरोध किया गया कि ग्राम के सभी बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने में मदद करें और सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक करें।
बच्चों ने देखा वर्चुअल संवाद
जलालाबाद। कस्बे के प्राथमिक स्कूल नंबर-1 व 2 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने टीवी पर स्कूल चलो संवाद वर्चुअल कार्यक्रम को देखकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा ली। उसके बाद स्कूली बच्चों को अध्यापकों ने शिक्षा के प्रति संवाद कर समझाया। स्कूल में पहुंचकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा। प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को खेल को भी माध्यम बनाकर शिक्षित करने का प्रयास किया। स्कूल में प्रधान अध्यापिका ममता, नीलम, अनीता, कविता, अवनीश आदि शिक्षक रहे।

विशु को जिले में मिले सर्वाधिक अंक
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा के छात्र विशु नैन के कक्षा-1 में जिले में सर्वाधिक अंक रहे। डीएम जसजीत कौर ने उसे पुरस्कृत किया। विद्यालय के स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र दिया। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया।

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के  दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ?

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के  दौरान  मंचासीन डीएम जसजीत कौर व ग्राम प्रधा?

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के दौरान मंचासीन डीएम जसजीत कौर व ग्राम प्रधा?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के  दौरान सम्मानित छात्र-छात्राएं।

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के  दौरान कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राए?

शामली क्षेत्र के गांव टपराना में स्कूल चलो अभियान के दौरान कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राए?- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में स्कूल चलो वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण देखते छात्राएं व शिक्षक।

जलालाबाद में स्कूल चलो वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण देखते छात्राएं व शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed