फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   English liquor caught on the UP-Haryana border

यूपी-हरियाणा सीमा पर पकड़ी 32 लाख की अंग्रेजी शराब

Mon, 08 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
English liquor caught on the UP-Haryana border
कैराना (शामली)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी-हरियाणा सीमा पर ट्रक में छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 216 पेटी बरामद की है जबकि पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। शराब की यह खेप हरियाणा के अंबाला से लाई जा रही और यूपी के मेरठ सप्लाई की जानी थी। पकड़ी गई शराब की कमीत 32 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार सुबह करीब सात बजे यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें बॉडी से ऊपर बनवाए गए बॉक्स से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बलविंद्र सिंह निवासी ग्राम रेनवाली थाना टोहाना और संदीप निवासी भूना थाना भूना जनपद फतेहाबाद हरियाणा बताए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक से 216 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। शराब की यह खेप हरियाणा के अंबाला से लाई जा रही और यूपी के मेरठ सप्लाई की जानी थी। दोनाें आरोपियों ने यह नहीं बताया कि मेरठ में शराब कहां उतारी जानी थी। यह जरूर बताया कि उन्हें मेरठ में ही कोई व्यक्ति मिलना था। जो उन्हें बताता कि शराब कहां उतारी जानी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed