{"_id":"61365d658ebc3ea75637285c","slug":"encroachment-removed-on-second-day-shamli-news-mrt555075527","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी पालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
कांधला में बस स्टैंड से अतिक्रमण को हटवाते एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की टीम ने दूसरे दिन भी हटवाया अतिक्रमण
शामली, कांधला। अधिशासी अधिकारी एडिशनल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई को लेकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ईओ की कमान संभालने के बाद अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को पालिका टीम के साथ अधिशासी अधिकारी ने नगर के सबसे मुख्य व व्यस्त मोहल्ला मिर्दगान से दिल्ली बस स्टैंड तक सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने कुछ व्यापारी व रेहड़ी चालकों के द्वारा मार्गों के दोनों और किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। जेसीबी से भी अवैध कब्जे हटाए गए। ईओ ने दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
दिल्ली बस स्टैंड पर नालों की सफाई कराई। सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन दिल्ली बस स्टैंड के मार्ग व नालों की नियमित रूप से सफाई करने के आदेश भी दिए। टीम ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल से बड़ी नहर तक मार्गों पर ठेले हटवाए। इस कार्रवाई को लेकर नगर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से कुछ लोग सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण की शिकायत कर रहे थे। जिस पर अतिक्रमण हटवाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। इस दौरान टीम में मुख्य लिपिक अकरम अंसारी, अशोक कुमार, अमरीश कुमार, राशिद खान, फैसल, गुलजार, सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।