फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encroachers captured in 'no vending zone'

‘नो वेंडिंग जोन’ में अतिक्रमणकारियों ने जमाया कब्जा

Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Encroachers captured in 'no vending zone'
कैराना में मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में अतिक्रमण ना हो, इसके लिए पानीपत-खटीमा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 मीटर क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया। मगर, कैराना में दुकानदारों और ठेली वालों ने इस पर ही अपना कब्जा जमा लिया है। हालात यह कि यहां हर रोज लगने वाले जाम से लोग परेेशान है।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर प्रतिदिन हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड एवं यूपी के विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले हल्केे और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से 50-50 मीटर क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित करते हुए नोटिस बोर्ड लगवाए हैं। इसके बावजूद भी दुकानदार और ठेली वाले अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण पैदल गुजरना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के कारण नगर में जाम की समस्या फिर उत्पन्न होने लगी है। परिणाम स्वरूप राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहती है। इसके साथ ही बाजारों में दुकानों के आगे सामान रख कर भी अतिक्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन
चेतावनी तक सिमटी कैराना पुलिस की कार्रवाई कोतवाली कैराना पुलिस ने भी पिछले दिनों एनाउंस कराकर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी थी। अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया था। मगर समय बीत गया और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पुलिस भूल गई। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि जल्द ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और व्यापारियों से बात करके अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed