फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Employment fair on 22nd in Jalalabad

Shamli News: रोजगार मेला 22 को जलालाबाद में

Sat, 12 Aug 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on 22nd in Jalalabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना एवं दयानंद आईटीआई जलालाबाद के संयुक्त तत्वाधान में 22 अगस्त को दयानंद आईटीआई, जलालाबाद में प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपनी सेवायोजन की आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में कई कंपनियां अप्रेंटिस ट्रेनिंग, आफिस स्टाफ,सेल्स एग्जीक्यूटिव आदि पदों के लिए साक्षात्कार करेंगी। रोजगार
विज्ञापन

मेला हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण है। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है। मेले में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बायोडाटा लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed