फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Employment fair in block office from today

ब्लॉक कार्यालय में रोजगार मेले आज से

Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employment fair in block office from today
ब्लॉक कार्यालय में रोजगार मेले आज से
विज्ञापन

शामली। जिले के सभी ब्लॉक कार्यालयों में 16 सितंबर से 21 सितंबर तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल इंडिया लिमिटेड प्रशिक्षण के बाद सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 425 पदों पर रोजगार दिया जाएगा। कंपनी के भर्ती अधिकारी की ओर से उम्मीदवारों के पंजीकरण सभी ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों से प्रोस्पेक्टस और पंजीयन के रुपये 350/- शुल्क लिया जाएगा। जिसकी प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेले में प्रदर्शित हो रही कंपनी एसएससीआई में आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है और ऊंचाई 168 सेमी है। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है। कांधला ब्लॉक में 16 सितंबर को, ऊन ब्लॉक में 17 सितंबर को, कैराना ब्लॉक में 19 सितंबर को, शामली ब्लॉक में 20 सितंबर को और थानाभवन ब्लॉक में 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed