फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis put on cultivating urea

यूरिया रहित खेती करने पर दिया जोर

Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis put on cultivating urea
शमली में सेंटआरसी स्कूल में जैविक खेती का प्रचार करने निकलते सोनीपत निवासी नीरज प्रजापति का स्व? - फोटो : SHAMLI
यूरिया रहित खेती करने पर दिया जोर
विज्ञापन

शामली। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना तहसील के आहुलाना गांव निवासी नीरज कुमार साइकिल यात्रा कर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रचार करने में लगे हैं। शामली में एक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया रहित खेती की ओर बढ़ना चाहिए।

सोमवार को शहर के गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में पहुंचे नीरज कुमार प्रजापति का स्वागत किया गया। यहां जैविक खेती प्रचार गोष्ठी में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने नीरज को सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज ने कहा कि यूरिया और केमिकल का खेती में प्रयोग किसानों को धीरे-धीरे कम करना पड़ेगा। इसके लिए किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने किसानों को यूरिया रहित खेती करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ लोकेश वशिष्ठ, जयवीर कुड़ाना, मनीष भटनागर, संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, आदित्य कुमार, आरपीएस मलिक, भावना देवी, अंजू पंवार, राजीव सिंघल, मनीष मित्तल, गीता शर्मा, प्रतिभा, जसविंदर कौर, अमित पंवार, कुशाग्र अग्रवाल, पूनम जैली आदि मौजूद रहे। संचालन प्रतीक गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed