फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on working in the interest of society

संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाज हित में करने पर दिया जोर

Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on working in the interest of society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव पर सामाजिक जन चेतना मंच की सभा में संगठन को मजबूत बनाने के साथ देश हित में कार्य करने पर जोर दिया गया।
दयानंद नगर में रविवार को मनुदेव के आवास पर हुई सभा में प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संगठन का विस्तार कर मनुदेव आर्य को शामली नगराध्यक्ष, शिवओम भारद्वाज को नगर सचिव व शिवओम शर्मा को प्रदेश सचिव नामित किया। प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही देश व समाज हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश में आजादी का महोत्सव हम सभी धूमधाम से मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने घर पर झंडा फहराएं।

जिलाध्यक्ष अमित तोमर ने कहा कि संगठन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, बिल्लू प्रधान, विपिन पुंडीर, सतीश चौहान, सुरेश उपाध्याय, जयपाल फौजी, अनिल चौधरी, अशोक उपाध्याय, डॉ. कंवरपाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय,दीपक चौहान, आशीष तोमर, राजेश वर्मा, अक्षय वर्मा, सोहनवीर फौजी, रामवीर सिंह, विजय वर्मा व सागर वर्मा आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ. रमेशचंद चौहान ने की तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed