फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on preventing wastage of water and water harvesting

-किसान फसल अवशेष न जलाए, जल संपानी की बर्बादी रोकने और जल संचयन पर दिया जोर

Wed, 11 Aug 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on preventing wastage of water and water harvesting
पानी की बर्बादी रोकने और जल संचयन पर दिया जोर
विज्ञापन

शामली। आत्मा योेजना की गवर्निंग बोर्ड की बैठक में किसानों ने सहफसली खेती में अरहर के विपणन की व्यवस्था किए जाने और बरसाती नालों की हो सफाई किए जाने का मुद्दा उठाया। मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किसानों से आह्वान किया कि वह फसल की अवशेष न जलाएं । उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने और जल संचय करने पर जोर दिया।
मंगलवार को विकास भवन कार्यालय के सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में आत्मा योेजना की गवर्निगं बोर्ड की बैठक आयोेजित की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी द्वारा आत्मा योजना का परिचय एवं आत्मा योजना के तहत पिछले वर्ष कराए गए क्रियाकलापों तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी सदन को दी गई। वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने आत्मा योजना के तहत आयोजित कृषक गोष्ठी- मेला एवं प्रदर्शन आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष न जलाने, जल संचय, निराश्रित गोवंशों एवं फसल में अनावश्यक रूप से उर्वरक एवं पेस्टीसाइड का प्रयोग न करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रगतिशील कृषक धीरज सिंह, चंद्रहास एवं योगेंद्र सिंह द्वारा बरसाती नालों की सफाई कराने की मांग की। कृषि रक्षा रसायन एवं सहफसली खेती में अरहर के विपणन आदि की मांग की गई। बैठक में सीएमओ संजय अग्रवाल द्वारा टीकाकरण की जानकारी दी गई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उमाशंकर गर्ग ने केसीसी हेतु आवश्यक अभिलेख एवं उस पर वसूले जाने वाले ब्याज के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के पिछले वर्ष 2020-21 मे आत्मा योजना तहत कार्ययोजना का अनुमोदित किया। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशवंत सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक उमाशंकर गर्ग ,जिला कृषि अधिकारी, हरीशंकर सिंह, भैंसवाल गांव पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed