फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on increasing enrollment of students in government schools

Shamli News: राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने पर जोर

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing enrollment of students in government schools
शामली। जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षण के लिए बेहतर संसाधन होने के बाद भी विद्यार्थियों के नामांकन कम रहते हैं। जिले में चल रहे 20 विद्यालयों में करीब पांच हजार विद्यार्थी ही नामांकित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित राजकीय विद्यालयों में पिछले शैक्षिक सत्र में कुछ विद्यालयों में स्थिति ये थी कि 40-50 विद्यार्थी ही नामांकित थी जबकि पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध है। इसके बाद भी इन विद्यालयों में नामांकन कम रहते हैं। राजकीय विद्यालयों में प्रयोगशाला व पुस्तकालय, कंप्यूटर की लैब आदि की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने राजकीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति में सुधार लाने पर जोर दिया है। उन्होंने शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि शिक्षक गांवों, कस्बों और शहरों में अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दें, ताकि अभिभावक अपने विद्यार्थियों का राजकीय विद्यालयों में नामांकन कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed