फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emergency like situation in BJP government

भाजपा की सरकार में इमरजेंसी जैसे हालात

Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Emergency like situation in BJP government
जलालाबाद में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा राजपाल कश्यप (एम एल सी)का स्वागत करते सपा कार्यकर्त - फोटो : SHAMLI
भाजपा की सरकार में इमरजेंसी जैसे हालात
विज्ञापन

शामली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन बृहस्पतिवार को टंकी रोड स्थित विवाह मंडप में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप और राज्यसभा संसद व राष्ट्रीय महासचिव बिशंभर प्रसाद निषाद रहे।
इस मौके पर राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते देश में अघोषित एमरजेंसी जैसे हालात है। प्रदेश में पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत से भी अधिक है। प्रदेश में समस्त बीपी मंडल की सिफारिशों को दोबारा लागू कर जातीय जनगणना की जाए। भाजपा सरकार पिछड़ों का शोषण कर रही है, किसानों को कुचलने में लगी है। के काम किया। इस सरकार में गरीब तबका परेशान है और महंगाई झेल रहा है। कानून व्यवस्था खराब है।
विज्ञापन

अध्यक्षता अशोक उपाध्याय जोगी ने की। कार्यक्रम में संयोजक जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार, अशोक चौधरी, रामफल उपाध्याय, वीर सिंह मलिक, विजय कौशिक, प्रदेश सचिव धूम सिंह सैनी प्रदेश महासचिव पिछड़ा हरीश चंद प्रजापत, प्रदेश कोषाध्यक्ष बिरजेश शर्मा, मांगेराम कश्यप पूर्व मंत्री, कुलदीप तोमर, सुभाष चंद सैन ,रविंद्र पाल, सुभाष कश्यप, रहीश मिर्जा,साजिद चौधरी, विकास रुहेला, बिजेंद्र चौहान, विपिन पुंडीर जोगी, सतीश गुर्जर, राकेश कश्यप, विशेष उपाध्याय भूप सिंह सैनी, बनारसी प्रजापत ने भी संबोधित किया। उपाध्याय समाज के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष राजपाल को तलवार भेंट की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जलालाबाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर इंद्रा गेट के निकट डॉ. राजपाल कश्यप का शामली जाते हुए सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलिक एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रविंद्र प्रधान जोगी के नेत्तृव में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विजेश शर्मा(प्रदेश कोषाध्यक्ष) पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, धूम सिंह सैनी, गिरीश मथुरिया सैन ,बोबी सैन आदी सपा नेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed