फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply will be closed for seven hours in 10 mohallas of Kairana

कैराना के 10 मोहल्लों में 7 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be closed for seven hours in 10 mohallas of Kairana
कैराना के 10 मोहल्लों में सात घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
विज्ञापन

कैराना। रविवार को विद्युत निगम द्वारा नए कनेक्शन की लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कस्बे के 10 मोहल्लों की विद्युत सप्लाई सात घंटे बंद रहेगी। एसडीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड्स प्लांट द्वारा 950 केवीए का नया कनेक्शन लिया है। नई लाइन का कार्य रविवार को किया जाएगा। इस कारण देवी मंदिर बिजली घर से अटैच कोतवाली फीडर व टाउन-1 फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान मोहल्ला आलकलां, टीचर्स कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, चौक बाजार, छड़ियान, रेतावाला, पानीपत रोड, पीरजादगान, कायस्थवाडा व मोहल्ला दरबार खुर्द की विद्युत सप्लाई करीब सात घंटे बंद रहेगी। विद्युत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed