फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply to three markets stopped due to transformer blowing, people worried

Shamli News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन बाजारों के विद्युत सप्लाई बंद, लोग परेशान

Fri, 07 Jun 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to three markets stopped due to transformer blowing, people worried
कैराना। ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन बाजारों की विद्युत सप्लाई सुबह छह बजे से ही बंद हो गई। बिना बिजली के लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। लोग दिनभर पानी की समस्या से भी जूझते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बेगमपुरा में रखा नया ट्रांसफार्मर फिर से फुंक गया। जिस कारण बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार व जोडिया कुआं बाजारों की सप्लाई बंद हो गई। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। सुबह सवेरे आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या भी बन गई। लोग अपने सुबह के काम भी नहीं निपटा पाए। देर रात तक आपूर्ति ठप थी जिस कारण लोग बेहाल रहे। सुबह के समय ही कोतवाली गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर की बड़ी लीड फुंक गई। जिस कारण मोहल्ला गुंबद की सप्लाई बंद हो गई, संविदाकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लीड बदलकर सप्लाई चालू की।
विज्ञापन

दो दिन पहले बाजार बेगमपुरा में पुराने बिजलीघर पर रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक गया था। जिस कारण बेगमपुरा, चौक बाजार व जोडिया कुआं के बाजारों की सप्लाई बंद हो गई थी। बुधवार रात फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed