{"_id":"58e692734f1c1b4a3e5b8779","slug":"electricity-for-24-hours-from-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से 24 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से 24 घंटे मिलेगी बिजली
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। इस साल अक्तूबर से जिले के शहरी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान में जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।
शासन के निर्देश पर जिले में जिला-तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र में 90.92 मिलियन बिजली आपूर्ति की खपत हो रही है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने पर 125 मिलियन बिजली की खपत होगी। 35 मिलियन बिजली खपत की आवश्यकता है। पावर कॉरपोरेशन जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी में जुट गई है।
पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि दीनदयाल योजना में बिजली आपूर्ति का लोड कम करने के लिए नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। जिले में इस योजना की तैयारी शुरू हो गई है। अक्तूबर तक यह योजना परवान चढ़ जाएगी। 33,11 केवीए के 82 बिजलीघर है, जिनकी 380 एमबीए की कुल क्षमता है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति में 72 घंटे के स्थान पर 48 घंटे में फुंके हुए बिजली ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सैनी ने बताया कि 132 केवीए का नया बिजलीघर बनत में बनाया जाना था। बनत में भूमि उपलब्ध नहीं होने से जलालपुर गांव में प्रस्तावित किया गया है। गाजियाबाद की निर्माण एजेंसी ने जलालपुुर में नए बिजलीघर का निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बनत कस्बे को लालूखेड़ी बिजलीघर से आपूर्ति हो रही है।
कई गांव जुड़ेंगे
शामली। जिले के जलालपुर गांव में 132 केवीए का नया बिजलीघर का गाजियाबाद की कंपनी द्वारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। एक साल में नए बिजलीघर बनकर तैयार हो जाएगा।