फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity demand doubled in the district in four months

Shamli News: जिले में चार महीने में दोगुनी बढ़ गई बिजली की मांग

Mon, 17 Jul 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand doubled in the district in four months
- अप्रैल माह में 82.342 मिलियन यूनिट और अब 172.234 मिलियन यूनिट बिजली हो रही खर्च
विज्ञापन


: लाइन लॉस 24.65 फीसदी चल रहा है, आए दिन बिजली कटौती के कारण लोग परेशान

अमर उजाला खास

महबूब अली

शामली। उमस और गर्मी इन दिनों विद्युत निगम पर भी भारी पड़ रही है। चार माह पहले की यदि बात की जाए तो जिले में अप्रैल माह में 82.342 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हो रही थी, अब वह बढ़कर अब 172.234 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हो रही है जो दोगुने से भी अधिक है। जिले में लाइन लॉस भी 24.65 फीसदी चल रहा है।
पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर बिजली की आंख मिचौली का क्रम जारी है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को रात में लगने वाले कट से हो रही है। रात और दिन में अधिक कट लग रहे हैं। जिसके कारण कई बार इन्वेटर भी जवाब दे जाते हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने ओवरलोडिंग रोकने और लाइन लॉस नियंत्रण की दिशा में भी ठोस तैयारी की हुई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो अप्रैल माह में 100.077 मिलियन यूनिट बिजली ट्रांसमिशन से जिले को दी जा रही थी, जबकि खपत 172.234 मिलियन यूनिट की हो रही थी। मगर जैसे जैसे गर्मी और उमस बढ़ी। बिजली की खपत भी जिले में बढ़नी शुरू हो गई। अप्रैल माह में ट्रांसमिशन से जिले को 100.077 मिलियन यूनिट बिजली दी जा रही थी, जबकि खपत 82.342 थी अब मई, जून, जुलाई में जिले को ट्रांसमिशन से जिले को 228.580 मिलियन यूनिट बिजली दी जा रही थी, जबकि जिले में खपत 100 मिलियन यूनिट से बढ़कर तीनों माह में 172.234 मिलियन यूनिट हो गई है। हालांकि, अभी जुलाई माह चल रहा है। मगर आधे माह का आंकलन किया जाए तो खपत 172 मिलियन यूनिट पर ही पहुंच जाएगी। इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण प्रतिदिन दो से तीन ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। लाइन लॉस अप्रैल माह में 17. 72 फीसदी था, जो अब बढ़कर 24.6 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फीसदी पर नहीं आ रहा लाइन लॉस
शासन ने लाइन लॉस को घटाकर 12 फीसदी तक लाने के आदेश दे रखे है, लेकिन बिजली विभाग लाइन लॉस करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। निदेशक ने कई बार कार्रवाई की भी चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है।

ओवरलोडिंग-लाइनलास को लेकर दिए निर्देश
बिजली की लगातार बढ़ रही खपत को लेकर विभागीय अधिकारियों ने भी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। बिजली के भार जुलाई और अगस्त में भी बढ़े रहने के आसार है। ऐसे उपभोक्ताओं के यहां पर चेकिंग की जा रही है, जिनके यहां पर निर्धारित भार से अधिक बिजली खपत हो रही है।


इन्होंने कहा....

लाइन लॉस को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए टीमें लगातार जहां छापामारी अभियान चला रही है। वहीं, घर-घर जाकर भी टीमें बकाया वसूल रही है। कई बार बारिश के मौसम में भी हादसे नहीं हो, इसके लिए बिजली को काटना पड़ता है। दो से तीन ट्रांसफार्मर प्रतिदिन फुंक रहे हैं। प्रयास है कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।

-रामकुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed