फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity crisis in the midst of humid heat, people wail

Shamli News: उमस भरी गर्मी के बीच बिजली का संकट, बिलबिलाए लोग

Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in the midst of humid heat, people wail
शामली शामला स्थित बिजलीघर में लाइन को दुरूस्त करते कर्मचारी
शामली/चौसाना/थानाभवन/ झिंझाना। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को बिजली संकट में जिलेभर के लोग पूरा दिन बिलबिलाते रहे। लो वोल्टेज में पंखे, कूलर भी जवाब दे गए। आसमान में बादल छाने से लोग आस लगाए रहे, लेकिन बारिश के बजाए उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौली शुरु हो गई। जिससे लोगों को मुश्किलें बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट ने कोढ़ में खाज का काम किया। मरम्मत, फाल्ट और ओवरलोड के नाम पर बिजली का बार-बार आना-जाना उपभोक्ताओं को बेहाल किए है। लोगों का सब्र भी टूट रहा है। इस समस्या पर बिजली विभाग अभियंताओं की दलील है कि ओवरलोड की समस्या बढ़ी है। गांव तो दूर शहर में ही उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही। उमस भरी गर्मी में रात-दिन में बमुश्किल 15-16 घंटे ही बिजली मिल रही है। दिनभर फीडरों में मरम्मत के नाम पर बिजली गुल रहती है तो रात को ओवरलोड और फाल्ट के चलते घंटों बिजली नहीं आती। बिन बिजली उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं और व्यवस्था को कोस रहे हैं। पिछले कई दिनों से अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिशासी अभियंता उदयप्रताप का कहना है कि ओवरलोड के चलते बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

फाल्ट के कारण 20 घंटे से खोड़समा में विद्युत आपूर्ति ठप, साल्हापुर और सकौती में लोगों का हंगामा

चौसाना में खोड़समा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले तीन गांव में पिछले 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। शामली-शामला बिजलीघर से खोड़समा आने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। बृहस्पतिवार रात तमाम कोशिशों के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। शुक्रवार को भी पूरा दिन कर्मचारी लाइन को दुरूस्त करने में जुटे रहे लेकिन शाम होने तक भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका। भीषण गर्मी से परेशान खोड़समा के ग्रामवासी ने हंगामा करते हुए विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंझाना में बृहस्पतिवार शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक बार-बार ट्रिपिंग होती रही। रात 12 बजे बिजली आई तब जाकर लोगों ने चेन की नींद ली। सुबह फिर 5:30 से 10 बजे तक बिजली गुल रही। शुक्रवार को दिन में भी बिजली की आंख मिचौली से लोग हलकान रहे। थानाभवन में दो दिन से बार-बार कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। भीषण गर्मी उमस के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत सुबह और शाम पेयजल आपूर्ति करती है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण पानी का प्रेशर नहीं बनने ये ज्यादातर मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचता। एसडीओ पुष्पदेव ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट ठीक करने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed