फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity corporation employee dies under suspicious circumstances

विद्युत संविदा कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation employee dies under suspicious circumstances
कुड़ाना रोड पर नदी पुल के निकट रात में मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना रोड स्थित नदी पुल के समीप विद्युत निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
शहर कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि कुड़ाना रोड पर नदी पुल के समीप शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान शहर की टंकी कॉलोनी आजाद उर्फ दिवाकर (37) के रूप में हुई। वह खेड़ीकरमू बिजलीघर पर बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह अपने परिवार के साथ टंकी कालोनी में रहता था। पुलिस से जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक मृतक के पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री करीब 14 साल की है। सबसे छोटा बेटा करीब चार साल का है। विद्युतकर्मी की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed