फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity contract employees work boycott, picketing

विद्युत संविदा कर्मचारियों कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन

Fri, 26 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract employees work boycott, picketing
शामली कैराना रोड पर एससी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विद्युत संविदा कर्मचारियों कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसई को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि शामली में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ अनेकों प्रकार से कंपनी द्वारा शोषण किया जा रहा है। जिसमें दुर्घटना क्लेम, समय से वेतन, सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जा रहा है। कहा कि कई बार समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नही किया जाता तो वह आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मोहम्मद कासिफ, विनोद, शमशुद्दीन, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सोनू तिवारी, लोकेश कुमार, हरिशंकर शर्मा, पंकज सिंह, इलियास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed