{"_id":"682b80782d67853635062f56","slug":"electricity-connection-given-against-the-rules-investigation-underway-shamli-news-c-26-1-sal1002-142229-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नियम विरुद्ध दे दिए बिजली कनेक्शन, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नियम विरुद्ध दे दिए बिजली कनेक्शन, बैठी जांच
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता, हसनपुर क्षेत्र में गलत तरीके से बिजली कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान और अन्य ने एक्सईएन से शिकायत की। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में दोषी लोगों पर गाज गिरना तय है। 300 मीटर की दूरी पर भी नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है।
हसनपुर गांव के प्रधान रुपसैन सैनी और अन्य ने एक्सईएन को शिकायत करते हुए कहा कि हसनपुर गांव में साबिर को पुराने बिल का 65 हजार रुपये बकाया होने के बावजूद नया कनेक्शन जारी कर दिया गया, जबकि नया कनेक्शन देने का नियम नहीं है।
इसके अलावा गढ़ीपुख्ता के बाईपास पर अस्पताल के पास लंबी दूरी का बिजली का मीटर कनेक्शन बिना एस्टीमेट के जोकि 150 मीटर के लगभग दूरी पर साठगांठ करते हुए दे दिया गया। जबकि जेई को कहने पर 40 से 50 मीटर की दूरी पर कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया जाता है।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के नजाकत बाग के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। जेई को इस्टीमेट के बीस हजार रुपये भी दे दिए मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यही नहीं गढ़ीपुख्ता में मुर्गी फार्म पर लंबी दूरी का करीब 300 मीटर का कनेक्शन बिना इस्टीमेट के दिया गया। सभी प्रकरणों की जांच की मांग ग्रामीणों ने की है।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ललित कुमार, अंकित कुमार, मनोज कुमार आदि ने कहा कि गलत तरीके से बिजली कनेक्शन देने के मामले में यदि जल्द ही विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। मामले को लेकर वह जल्द ही अधीक्षण अभियंता से भी मिलेंगे।
ऊर्जा निगम के एक्सईएन सौरभ पाठक का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी जांच में दोषी मिलता है उ सके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उधर, जेई आशाराम का कहना है कि उन्होंने किसी को भी गलत तरीके से कनेक्शन नहीं दिया। राजनीतिक के तहत उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
- नियम विरुद्ध लाइन खींचने पर एक्सईएन, एसडीओ पर गिर चुकी है गाज
मार्च 2024 में कैराना, झिंझाना और इंडस्ट्रीयिल एरिया में बिना एस्टीमेट बिजली लाइन बिछाने पर एक्सईएन रहे रवींद्र प्रकाश, एसडीओ पर गाज गिरी थी। वहीं एसई रामकुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर कर दिया गया था। इस मामले में भी कार्रवाई हो सकती है।