{"_id":"5d8280238ebc3e013b284f0e","slug":"electricity-and-sugarcane-issue-echoed-in-farmers-day-shamli-news-mrt4440616199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में गूंजा बिजली और गन्ने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में गूंजा बिजली और गन्ने का मुद्दा
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में बोलते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SHAMLI
शामली। किसान दिवस में किसानों ने बिजली और गन्ने के मुद्दे पर अफसरों को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा तो किसानों के विद्युत कनेक्शन क्यों काटे जा रहे हैं। गलत बिजली के बिल भेजकर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर डीएम ने विद्युत निगम अफसरों को हिदायत दी कि वे सप्ताह में एक दिन किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठकर किसानों की समस्याएं हल करें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में बिजली और गन्ने का मुद्दा गरमाया रहा। इस दौरान किसानों ने विद्युत निगम के अफसरों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा किसानों को उल्टे सीधे बिल भेजे जा रहे हैं। सरकार जब मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान नही करा सकती तो उनके कनेक्शन क्यों कटवाती है। इसके अलावा कुड़ाना के किसान पप्पू मलिक ने कहा कि गांवों में चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। वहीं, रणधीर सल्फा ने कृष्णा नदी में बढ़ती गंदगी का मुद्दा उठाया। कहा कि औद्योगिक इकाइयों का पानी नदी में आता है, जिससे नदी दूषित है जिससे बीमारियां फैलती हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने जलालाबाद के अहमपुर गांव का मसला उठाया। कहा कि सरकार पहले किसानों का गन्ना भुगतान कराए इसके बाद आरसी काटने की सोचे। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने डीएम से कहा कि इस क्षेत्र में 70 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती करता है। गन्ने से भुगतान से ही वो अपने घर के खर्च ओर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता है, लेकिन भुगतान ना होने से वो परेशान हैं। नाला गांव के सुनील पंवार ने कांधला से ककड़ीपुर की सीमा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी मार्ग बनवाने की मांग की।
घटिया ट्रांसफार्मर देने का लगाया आरोप
गोहरपुर के संजीव कुमार ने कहा कि जब शुगर मिलें किसानों का एक एक साल तक गन्ना भुगतान नहीं करती तो विद्युत निगम भी किसानों का एक साल से कम बकाया पर कनेक्शन नहीं काटे। हाथी करोदा गांव के हरेंद्र फतेहपुर में ट्रांसफार्मर का मुद्दा उठाया। बताया कि थानाभवन से विभाग द्वारा दिए जा रहे ट्रांसफार्मर बेहद घटिया हैं और लगाते ही फुंक जाते हैं। इसके अलावा संजीव राठी, इंद्रपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शुगर मिलों पर 366 करोड़ बकाया
शामली। बैठक में डीसीओ विजय बहादुर ने बताया कि जिले की मिलों पर कुल 366 करोड़ बकाया है। इनमें शामली मिल पर 107 करोड़, ऊन पर 23 और थानाभवन शुगर मिल पर 185 करोड़ गन्ना भुगतान बकाया है। कहा कि शामली शुगर मिल ने किए गए वादे के अनुसार एक महीने में 40 करोड़ के सापेक्ष 33 करोड़ का भुगतान किया है। बाकी मिलों पर भी सख्ती की जा रही है।