फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electric wire broken in Banat, 32 students narrowly escaped

Shamli News: बनत में बिजली का तार टूटा, 32 छात्र बाल-बाल बचे

Wed, 11 Sep 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broken in Banat, 32 students narrowly escaped
शामली। बनत गांव में कुड़ाना मार्ग पर बिजली का तार धमाके के साथ टूटकर गिर गया। इस दौरान बस से उतरकर स्कूल जा रहे 32 छात्र तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सूचना देने के बावजूद तीन घंटे तक भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से भी मामले की शिकायत की है। चार घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने इस मामले में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बनत कस्बे के देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज के छात्र बस से उतरे तो अचानक ही खंभे पर लगे बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और धमाके के साथ तार टूटकर गिर गया। धमाके और स्पार्किंग पर लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर छात्र भागे। 32 छात्र चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ग्रामीण रामबीर, सोहनवीर ने बताया कि बिजली के तार टूटने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के फोन मिलाए लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि पिछले काफी समय से गांव के तार जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर भी मामले की शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र राणा का कहना है कि तार की चपेट में आने से छात्र बाल-बाल बचे। तारों को बदलवाने की मांग को लेकर जल्द ही स्कूल का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा।
सभी को 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा गया है
एक्सईएन शशांक शेखर का कहना है कि कुछ कर्मचारियों के कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत की है। सभी को 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने और उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव करने को कहा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समस्या से निजात दिलाने के दिए निर्देश
डीएम रविंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को गांव में जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कुछ स्थानों पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी जगह कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

लाइन अंडरग्राउंड करने का चल रहा कार्य
एक्सईएन शशांक शेखर का कहना है कि बनत में बिजली लाइन पर कुछ डालने के कारण फाल्ट हो गया था। फीडर से कोई फाल्ट नहीं हुआ। टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति सुचारु कराई गई। लाइन को अंडरग्राउंड करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed