फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electric pole fell, electrical equipment installed on tube wells blew up

Shamli News: बिजली का पोल गिरा, नलकूपों पर लगे विद्युत उपकरण फुंके

Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell, electrical equipment installed on tube wells blew up
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी-जलालाबाद मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का पोल जर्जर होकर सड़क पर गिर गया। पोल गिरने से किसानों के नलकूपों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे वहां लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। सात किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई घटना के समय वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी-जलालाबाद मार्ग से हाईटेंशन बिजली की लाइन जलालाबाद से बिरालसी बिजलीघर पर जा रही है। इसके पांच पोल जर्जर हालत में खड़े है। एक माह पूर्व भी इस लाइन के पोल झुकने के कारण वाहन टकराने से हादसा हुआ था। उस हादसे में भी किसानों के नलकूपों पर लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। किसानों ने बिजली विभाग से पोल दूसरे लगवाने की मांग की थी। लेकिन बिजली विभाग ने इन बिजली के पोल की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके कारण देर रात्रि में पुन: बिजली का पोल सड़क पर गिर कराया। हादसे में हरिराम सैनी, श्रीचंद सैनी, जाहिद अहमद, नूरा, गुलाब्बा, कल्लू, राजपाल आदि किसानों के नकलकूपों पर लगे लोखों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए। किसान सुबह होने पर अपने खेतों पर पहुंचे तो नुकसान की जानकारी हुई। इस दौरान बिजली सप्लाई पांच घंटे तक बाधित रही। सुमित सैनी व अरशद खान ने बिजली विभाग की मदद कर बिजली के पोल को बीच सड़क से हटाया। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से दूसरी बार पोल से हादसा हुआ है। किसानों ने बिजली विभाग नए पोल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed