{"_id":"a2b192c13f80533ccbab04f285b61508","slug":"election-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान मनट में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान मनट में संघर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मनट में शुक्रवार सायं करीब साढ़े चार बजे जिला पंचायत वार्ड एक से चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थकों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले तथा पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पथराव में तीन पुलिसकर्मी सहित 13 लोग घायल हो गए।
थानाभवन क्षेत्र में सुबह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। लगभग चार बजे वार्ड-एक से पूर्व गन्ना चेयरमैन राजकुमार पक्ष का ब्रजपाल पुत्र पद्म सिंह वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचा। आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी ठाकुर शेर सिंह पक्ष के अमरीश व उसके भतीजे ने ब्रजपाल पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष शुरू हो गया और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया।
विज्ञापन
संघर्ष में एक पक्ष से रमेश, जसवीर, भूपेंद्र, प्रमोद और लव कुमार आदि घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से भी आधा दर्जन लोग घायल हुए। इसके अलावा पथराव में सिपाही निशांत व होमगार्ड ईश्वर सिंह भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल करने वालों को खदेड़ा।
बवाल की सूचना पर एडीएम भरत पांडेय, एएसपी वीके मिश्रा, एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ कुलदीप कुकरेती भारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मतदान रुक गया था। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर नरेंद्र व अक्षय को गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।