{"_id":"68ed52c812b36e692405c774","slug":"elderly-man-injured-in-accident-dies-during-treatment-shamli-news-c-26-1-sal1002-151593-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए साइकिल सवार बुजुर्ग जगदीश कोरी (84) की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
गांव हाथी करौदा निवासी जगदीश कोरी रविवार शाम खेत से चारा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। पानीपत-खटीमा हाईवे पर मुजफ्फरनगर की तरफ से आई बाइक की साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में जगदीश और बाइक सवार अमन निवासी खालापार मुजफ्फरनगर गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से जगदीश कोरी को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।