{"_id":"6786ae37352914a7390feb37","slug":"elderly-man-died-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135233-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में 85 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन की मौत हो गई। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मृतक के एक पुत्र ने परिवार के लोगों पर जहर देकर मारने की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
गांव भैंसवाल निवासी रामकिशन गांव में अपने बड़े पुत्र नरेंद्र के साथ रहते थे। बीमार होने पर उनका शहर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। पानीपत में रहने वाले उनके दूसरे पुत्र देवेंद्र भी गांव में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। देवेंद्र का कहना है कि उनके पिता पहले उनके पास रह रहे थे। एक माह पहले ही वे गांव में आए थे। उनका कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनके पिता की हत्या न कर दी गई हो। इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।