फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ek aadhaar ke bharose 52 gaao ke grameen

एक आधार केंद्र के भरोसे 52 गांव के ग्रामीण  

Mon, 11 Feb 2019 11:29 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 11 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
ek aadhaar ke bharose 52 gaao ke grameen
file - फोटो : amarujala
थानाभवन ब्लॉक में सिर्फ हसनपुर लुहारी गांव स्थित आधार केंद्र पर ही आधार बन रहे हैं। इसका परिणाम ये है कि यहां दिन निकलते ही लोगों की भीड़ लग रही है। इनमें से अधिकांश लोगों को मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

पेंशन, राशन, गैस कनेक्शन आदि तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारियों ने आधार कार्ड लाना अनिवार्य कर दिया है। अब स्थिति ये है कि पूरे थानाभवन ब्लॉक के 52 गांवों में सिर्फ हसनपुर लुहारी गांव के भारतीय स्टेट बैंक में लगे केंद्र पर ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं। जबकि अन्य केंद्रों पर भारत सरकार की ओर से फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब हालत ये है कि इस अकेले आधार केंद्र पर सिर्फ ब्लॉक ही नहीं बल्कि गांव आसपास के लोगों के दूसरे जिलों में रहने वाले रिश्तेदार भी आधार बनवाने के लिए लाइन लगा रहे हैं। जबकि एक केंद्र में दिनभर में मात्र 35 से 40 लोगों के ही आधार बन पाते हैं, लेकिन केंद्र पर दिनभर में 100 से 200 तक लोग पहुंच जाते हैं। इनमें से जल्दी पहुंचने वाले लोगों के आधार तो बन जाते हैं, लेकिन ग्यारह बजे के बाद आने वाले लोग शाम पांच बजे तक लाइन में लगने के बावजूद मायूस ही लौटते हैं। हैरत की बात ये है कि अधिकारियों को भी लोगों को उठानी पड़ रही इस परेशानी की जानकारी है, लेकिन कोई सुनने को ही तैयार नहीं। 
विज्ञापन

अब स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं। ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों का आधार बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - धर्मपाल सैनी, हसनपुर लुहारी
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे नाम में कुछ गलती हो गई थी। इसलिए मुझे अपने आधार में नाम ठीक कराना है। चार दिन तक लगातार आने के बाद बामुश्किल आज मेरा नंबर आया है। - धीर सिंह, हसनपुर लुहारी
मुझे अपनी पेंशन में आधार की त्रुटि ठीक करानी है। सुबह से ही आधार केंद्र पर इतनी भीड़ जुटती है कि शाम तक नंबर नहीं आता। - अतरी देवी निवासी नानौता सहारनपुर
मेरे आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत हो गई है। मैं आज दोपहर में आधार केंद्र पर गया तो वहां भीड़ देख वापस आ गया। अब कल सुबह सात बजे जाकर लाइन में खड़ा हो जाउंगा। - सत्यम कुमार, निवासी हसनपुर लुहारी

पूरे क्षेत्र में यह अकेला आधार केंद्र चल रहा है। हम लोग प्रयास करते हैं कि दिनभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों के आधार बनाए जाएं ताकि लोगों को यहां बार-बार न आना पड़े। लेकिन, अन्य कोई केंद्र न होने के कारण यहां दिनभर में आने वाले सभी लोगों के आधार नहीं बन पाते। - कविता सैनी, आधार केंद्र संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed