{"_id":"6409cb86afe83e8fee0597e0","slug":"eight-bride-and-groom-tied-in-marriage-shamli-news-c-26-1-smrt1056-282-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आठ वर-वधू विवाह के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आठ वर-वधू विवाह के बंधन में बंधे
Thu, 09 Mar 2023 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
शामली ब्लाक कार्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारेह में वर वधू को प्रमण प्रत्र देते
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शामली ब्लॉक में कराया गया विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आठ वर-वधू का विवाह कराया गया। इनमें पांच हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़े रहे। सभी नए जोड़ों को जरूरी भेंट कर विदाई दी गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के लिए आठ आवेदन आए थे, जिसमें शामली ब्लॉक के तीन, थानाभवन के दो, ऊन के एक, नगर पालिका शामली के दो जोड़े शामिल थे।बृहस्पतिवार को शामली ब्लॉक परिसर में रीति रिवाज के साथ सभी जोड़ों के विवाह और निकाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, बीडीओ शामली पुनीत कुमार, ऊन बीडीओ प्रवीण कुमार, थानाभवन बीडीओ अजय कुमार आदि ने पहुंचकर नए वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की शादी करने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। वर-वधू के साथ आए परिजनों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए ब्लॉक गेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।