फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight arrested in Akbarpur Sunheti conflict case

Shamli News: अकबरपुर सुन्हेटी संघर्ष प्रकरण में आठ गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested in Akbarpur Sunheti conflict case
कैराना। तीन दिन पूर्व मंदिर की दुकानों पर कब्जे को लेकर अकबरपुर सुन्हेटी में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को गांव अकबरपुर सुन्हेटी में मंदिर की दुकानों पर कब्जे को लेकर चल रही रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए थे। वहीं, संघर्ष की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पक्ष के नीटू, सुरेश, पदम, रोशन, हरिओम व सोनू और दूसरे पक्ष के साहब सिंह व रुपेश को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे के विवेचक एसआई नीरज कुमार ने बताया कि मुकदमे में गिरफ्तारी की धारा नहीं लगी होने के कारण झगड़े के मामले में आठों आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed